अगर आपको ज्यादा चाय पीने की आदत है तो जान लें इसके नुकसान, नहीं तो हो सकता है खतरा

अगर आपको ज्यादा चाय पीने की आदत है तो जान लें इसके नुकसान, नहीं तो हो सकता है खतरा
5/5 - (1 vote)

अगर आपको ज्यादा चाय पीने की आदत है तो जान लें इसके नुकसान :

Side Effects Of Tea बहुत से लोगों को जरूरत से ज्यादा चाय पीने की आदत होती है । ज्यादातर लोग इसके लिए दूध वाली चाय (Tea) की मदद लेते हैं। लेकिन ये चाय पीना कितना हानिकारक होता क्या आप जानते हैं कई लोग दिन भर में कई-कई कप चाय पी जाते हैं। ऐसा करना उनकी मजबूरी बन जाती है क्योंकि चाय पीना उनकी आदत (Habit) होती है। सुबह खाली पेट चाय पीने पर आपको ये समस्या हो सकती है। दरअसल, चाय में कैफिन पाया जाता है, इसकी वजह से पेट में गैस बनता है। इस तरह आपको पाचन शक्ती की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में आपकी आंतें भी खराब हो सकती है।चाय का ज्यादा सेवन करने से घबराहट बढ़ सकती है। इन सब के आलावा और बहुत सारे नुकसान होते हैं इसके लिए आइए जानते हैं–

चाय पीने के नुकसान। Tea side effects in Hindi :

आंतों के लिए है हानिकारक : चाय का अधिक सेवन करना आंतों के लिए भी हानिकारक हो सकता है और इसके ज्यादा सेवन से आंतों के खराब होने का खतरा बना रहता है जिससे प्रॉपर खाना पचने में प्रोब्लम हो सकती है।

सीने में जलन की समस्या हो सकती : ज्यादा चाय पीने से आंतों में एसिड के उत्पादन बढ़ जाती है जिससे GERD ( gestor acid reflux disease ) जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती जो की सीने में जलन उत्पन्न करती है।

समय पर नींद नहीं होना (नींद का डिस्टर्बेंस) : चाय में कैफिन होता है जो की नशीले पदार्थ के अंतर्गत आता है जिससे चाय के ज्यादा सेवन से नींद न आने की परेशानी भी हो सकती है। और समय पर नींद न आने की वजह से और कई सारे परेशानी का सामना करना पड़ता है जैसे की– मानसिक तनाव, आंखो के नीचे काले घेरे और anxiety आदि।

घबराहट होना : ज्यादा चाय पीने से घबराहट होने लगती है। इस दौरान आप काफी कमजोर महसूस करते हैं। चाय में टैनिन होता है। ये आपकी परेशनी को बढ़ा सकता है। इसमें कैफीन होता है। जो शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचता है।

कमजोरी होना : अक्सर चाय पीने वाले लोग समय पर खाना नहीं खाते है क्योंकि चाय भूख को कम कर देती है। जिससे कमजोरी उत्पन्न हो जाती है।

गैस की समस्या : एक तो चाय का अधिक सेवन और बहुत सारे लोगों की आदत होती है खाली पेट चाय सेवन करना जो की मेटाबॉलिज्म की प्रोसेस को स्लो कर देता है। जिससे तो गैस बनना लाजमी है ऊपर से खाली पेट में HCl की मात्रा अधिक रहती है जिससे गैस और पेट में जलन के साथ अन्य परेशानी भी देखी जा सकती है ।

एंटीबॉयटिक दवाओं का असर कम करती है : ज्याद चाय के सेवन से एंटीबॉयटिक दवाओं का असर बहुत कम हो जाती है। क्योंकि चाय में कैफीन नमक नशीला पदार्थ होता है।

ब्लड प्रेशर : ज्यादा चाय पीने से ब्लड प्रेशर पर भी बुरा असर करता है। क्योंकि चाय में मौजूद कैफ़ीन काफी खतरनाक होता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए, तो अधिक मात्रा में चाय पीने से बचें।

चेहरे पर पिंपल्स की समस्या : जैसा की अधिक मात्रा में चाय के सेवन काफी हानिकारक होता ही है और चाय में उपस्थित कैफ़ीन हार्मोंस लेवल को भी असंतुलित करता हैं। जिससे एक्ने और पिंपल जैसी समस्याएं होती है।

डिहाइड्रेशन की समस्या : दरअसल दूध वाले चाय में मौजूद कैफीन शरीर की पानी को सोखती है, जिस वजह से डिहाइड्रेशन होता है। इसलिए आप अधिक मात्रा में चाय पीते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। यह साइट इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

इसे भी पढ़े : 

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *