जानिए जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता हैं तो घरेलू उपचार से कैसे कम किया जाता हैं। | Cholesterol home remedies

जानिए जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता हैं तो घरेलू उपचार से कैसे कम किया जाता हैं। | Cholesterol home remedies
5/5 - (1 vote)

Cholesterol home remedies in Hindi। कोलेस्ट्रॉल का रामबाण इलाज ।। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल किस प्रकार से खतरा है, कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

Cholesterol home remedies in Hindi। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का रामबाण इलाज

आज के आर्टिकल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के नुकसान के बारे में हम बात करेंगे की कोलेस्ट्रॉल क्या है । कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से क्या होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकने का क्या उपाय है । कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए। इसलिए आप हमारे आर्टिकल पर बने रहे आपको Cholesterol से जुड़ी हरेक जानकारी मिलेगी

जब भी कभी Cholesterol में सांस फूलना, थकान महसूस करना, चक्कर आना, हाथ और पैर सुन्न होना और अचानक से वजन बढ़ना आदि लक्षण होती है या फिर उससे संबंधित कोई परेशानी होती है तो ऐसे में डॉक्टर आपको इस से रिलीफ पाने के लिए कई प्रकार की टैबलेट,सिरप बैगराह लिखते है। लेकिन टैबलेट सिरप के साथ साथ लाइफ स्टाइल साथ ही खाना में भी बदलाव करना चाहिए घरेलू उपाय भी करना चाहिए। जिसके बारे में आज हमलोग डिटेल में जानेंगे।

Cholesterol के बारे में जानकारी । High Cholesterol side effects in Hindi :

अभी के दौड़ में स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बहुत अधिक बढ़ गई हैं और उसमे भी हार्ट डिजीज तो और भी। इन्ही में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल की जिसके बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे। इस समस्या से निपटने के लिए लोग अक्सर दवाइयों और इलाज का सहारा लेते हैं। जबकि दवाई से अच्छा जीवनशैली में हल्के बदलाव और कुछ घरेलू नुस्खों से इस समस्या से भी राहत पाई जा सकती है।

साथ ही शरीर में कोलेस्टेरॉल का स्तर बढ़ने पर अनेक लक्षणों को अनुभव किया जा सकता है जैसे कि–

  • सांस फूलना,
  • थकान महसूस करना,
  • चक्कर आना,
  • हाथ और पैर सुन्न होना और
  • अचानक से बजन बढ़ना आदि। जैसा की आप सभी को पता है कोलेस्टेरॉल बढ़ने पर कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है जैसे कि हार्ट अटैक। तो इसीलिए अपनी जीवनशैली और खान-पान में कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर कोलेस्टेरॉल बढ़ने के खतरे को आसानी से कम किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल क्या है

बहुत सारे लोग कोलेस्ट्रॉल का नाम जरूर सुने होंगे। लेकिन यह नहीं जानते कि असल में यह होता क्या है। तो आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है जो खून में उपस्थित होता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर के अंदर बहुत से कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है, जैसे सेल्स को लचीला बनाए रखने के लिए, और विटामिन डी के संशलेषण आदि के लिए। दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं एक होता है एलडीएल (LDL) और दूसरा होता है एचडीएल (HDL)।

LDL कोलेस्ट्रॉल रक्त धमनियों में बाधा उत्पन्न कर हृदय को नुकसान पहुँचाता है।

जबकि HDL कोलेस्ट्रॉल आपके दिल का ख्याल रखने का कार्य करता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण केवल खराब जीवनशैली या बेकार खान पान ही नहीं। बल्कि इसके लिए फैमिली हिस्ट्री भी जिम्मेदार होती है। लेकिन स्वस्थ्य भोजन, हल्की एक्सरसाइज और जीवनशैली में बदलाव के जरिए इससे राहत पाई जा सकती है।

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल है खतरे की घंटी, कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय :

हल्दी :

हल्दी तो वैसे बहुत कामों के लिए उपयोग किया जाता है यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य भी करती है। दरअसल हल्दी के अंदर पाए जाने वाले तत्व रक्त की धमनियों से कोलेस्ट्ऱॉल हटाने का कार्य करते हैं। इसके लिए आप चाहें तो हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। या फिर आप सुबह गर्म पानी के अंदर आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर सेवन कर सकते हैं।

ग्रीन टी या कैप्सूल :

आज कल के समय में वजन कम करने से लेकर, मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने तक के लिए ग्रीन टी का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है कि ग्रीन टी के अंदर पाए जाने वाले तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम करने का कार्य करते हैं। अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है तो आप ग्रीन टी कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं।

जड़ी बूटी की तरह असर करता है लहसुन :

कोलेस्टेरॉल बढ़ने पर लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। हाई कोलेस्टेरॉल से छुटकारा पाने यानी उसे कम करने के लिए आप रोजाना सुबह-शाम में लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन को पहले के समय में बहुत सी बीमारियों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता था। वही मॉर्डन जेनरेशन के लोगों के लिए यह कोलेस्ट्रॉल कम करने का एक बेहतरीन तरीका भी है। लेकिन इसके लिए आपको सुबह के समय या रात को सोने से पहले इसे कच्चा खाना होगा। दरअसल इसके अंदर एलिसन पाया जाता है जो कुल एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में सक्षम होता है।

अलसी पाउडर का उपयोग :

अलसी जिसको आम भाषा में तीसी भी बोलते है अलसी के बीज या फ्लैक्स सीड्स आपकी पाचनक्रिया से लेकर आपके हृदय के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। इसके अंदर लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो की एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम करता है। ऐसे में आप इसका सेवन दूध या गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। इसके लिए आप अलसी के बीज के पाउडर का उपयोग कर सकते है।

फिश ऑयल या कैप्सूल :

फिश ऑयल को ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। और ओमेगा 3 फैटी एसिड एलडीएल कोलेस्ट्राल की मात्रा को कम करने का कार्य करता है। इसके लिए आप फिश का तरह तरह की फिश का सेवन कर सकते हैं, जैसे लेक, सैलमोन, ट्राउट आदि। अब अगर आप वेजिटेरअन है तो दुखी मत हो। आप फिश ऑयल के 100 एमजी कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं।

नींबू :

नींबू में अनेक ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो हाई कोलोस्ट्रोल में बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। अगर आपका कोलेस्टेरॉल लेवल बढ़ गया है तो आप अपनी डाइट में नींबू को शामिल कर सकते हैं। इससे कोलेस्टेरॉल का स्तर काफी तेजी से कम होता है।

अर्जुन की छाल :

अर्जुन की छाल से बनाया गया काढ़ा कोलेस्टेरॉल के लेवल को कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

सेंधा नमक :

कोलेस्टेरोल बढ़ने पर साधारण नमक का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कोलेस्टेरॉल का स्तर और बढ़ता है। इस स्थिति में सेंधा नमक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

मेथी का पानी :

शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने पर मेथी के पानी का सेवन किया जा सकता है। मेथी में अनेक ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

धनिया :

सूखा धनिया या कोरिएंडर आपको बता दे कि इसके अंदर विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिड और कई एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व bad कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालती। अगर ऐसे स्थिति में आपको धनिया लेना सुविधा होता है तो रोजाना एक चम्मच धनिया या धनिया पाउडर को दो मिनट तक पानी में उबाले और फिर इसे पियें। यह उपाय बैड कोलेस्ट्रॉल कम कर देगा। डायबीटीज से लेकर मोटापे तक में फायदेमंद है धनिया।

आंवला :

आंवला के फायदे बालों और स्किन के लिए ही नहीं बल्कि हृदय रोग में भी फायदेमंद देखे जाते हैं। क्योंकि आंवला के अंदर अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो बैड को कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करते हैं। आप चाहें तो इसके लिए ताजा आंवले का सेवन करें या फिर एक चम्मच पाउडर गुनगुने पानी में डालकर पीए। यह आपको हृदय समस्याओं से बचा कर रखेगा।

सेब का सिरका :

सेब के सिरके से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काफी हद तक किया जा सकता है। एक। इसके लिए आप एक चम्मच सेब का सिरका लें और इसे पानी में अच्छी तरह मिला कर पियें। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी हल होगी और आपके सेहतमंद भी बने रहेंगे।

इसे भी पढ़े :- 

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *