Side Effects Of Raw Rice | जानिए कच्चे चावल खाने के क्या नुकसान हो सकते है

Side Effects Of Raw Rice | जानिए कच्चे चावल खाने के क्या नुकसान हो सकते है
5/5 - (1 vote)

कच्चे चावल खाने के नुकसान के बारे में :

कई लोग को कच्चे चावल को इस कदर खाते जैसे पहली बार कोई चीज खा रही हो और वो अच्छा लगा है इतना खाने के शौकिन होते हैं। ये आदत में इतनी हो जाता है कि उन्हें कच्चे चावल खाना सामान्य लगता है। ये नहीं समझ पाते हैं की इसके क्या नुकसान हो सकता है। कच्चे चावल खाने के फायदे का जिक्र किसी भी वैज्ञानिक शोध में नहीं मिलता है। कच्चे चावल खाने के फायदे तो नहीं, लेकिन नुकसान जरूर हो सकते हैं । इसलिए इस आर्टिकल में जानेंगे कच्‍चे चावल खाने के क्या नुकसान हैं।

कच्चे चावल खाने के नुकसान । Side Effects of Raw Rice In Hindi :

बात करे कच्चे चावल की नुकसान की तो बहुत नुकसान है जो मुख्य नुकसान है वो निम्न है–

पथरी जैसे समस्या : ज्यादा मात्रा में कच्चा चावल का सेवन करते हैं तो इसके सेवन से पथरी के जैसी समस्या हो सकती है, कच्चे चावल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्टोन को बढ़ाने का काम करता हैं, वहीं इसके सेवन से पेट में दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है। वहीं बच्चे यदि इसका सेवन करते हैं तो हाइट ग्रोथ में दिक्कत आ सकती है। इसलिए कच्चे चावल के सेवन को अवॉयड करें।

एंटी न्यूट्रिएंट : कच्चे चावल का सेवन करने से शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है। क्योंकी कुछ शोध के अनुसार अनाज में लेक्टिंस मौजूद होता है। यह एक तरह का एंटी न्यूट्रिएंट होता है, जो आंतों के कार्य को बाधित कर सकता है। साथ ही आंत के दीवार को भी नुकसान हो सकती है। यही नहीं, आंत में सूजन जैसे समस्या का कारण भी बन सकता है । यह शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा पैदा कर सकता।

कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि शरीर में सही तरीके से पोषक तत्व न अवशोषित होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

एनर्जी लॉ महसूस होना : कच्चे चावल का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो व्यक्ति को आलस आना शुरू हो जाता है, इसके सेवन से शारीरिक थकान के साथ मानसिक थकान से जुड़ी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कच्चे चावल के सेवन को अवॉयड करना चाहिए।

फूड पॉइजनिंग : कच्चे चावल के सेवन से फूड पॉइजनिंग की समस्या भी हो सकती । क्योंकि कच्चे चावल में स्टैफिलोकॉकस ऑरियस नामक बैक्टीरिया होते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। यानी कच्चे चावल में बी सिरस यानी बैसिलस सिरस नामक बैक्टेरिया मौजूद होता है, इसका सेवन शरीर में फ़ूड पॉइजनिंग की समस्या उत्पन्न हो सकती ऐसे में अगर चावल को बिना पकाए सेवन किया गया तो यह पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही यह उल्टी और दस्त की परेशानी का कारण बन सकता है।

पाचन से जुड़ी समस्या : जैसे कि ऊपर हमने ये जाना की चावल में लेक्टिन होता है, जो एक प्रकार का प्रोटीन है, यह प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में कार्य करता है । वहीं, मनुष्य लेक्टिन को पचाने में असमर्थ होते हैं, इसलिए वे पाचन तंत्र से होकर गुजरते हैं और आंत की दीवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन जब चावल पकाया जाता है, तो इनमें से अधिकतर लेक्टिन गर्मी से समाप्त हो जाते हैं और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।

पेट दर्द की समस्या : कच्चे चावल खाने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। यहां तक कि गर्भवती महिलाओं को कुछ ज्यादा ही आदत लगी होती है कच्चे चावल चबाने की जो पेट दर्द और मतली की समस्या से गुजरना होता है। ऐसे में प्रेगनेंसी में कच्चे चावल खाना भी हानिकारक हो सकता है। साथ ही यह पेट दर्द की समस्या का कारण बन सकता है।

तो ये थे कच्चे चावल खाने के नुकसान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां। इस लेख से इतना तो कम से कम पता चल ही गया होगा कि कच्चे चावल खाने के लाभ नहीं, बल्कि कई नुकसान ही हैं। साथ ही प्रेगनेंसी में कच्चे चावल खाना भी हानिकारक हो सकता है।

इसे भी पढ़े : 

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *