अगर आप अधिक चीनी को खाते है तो ये खतरनाक नुकसान हो सकता है, जानिए एक दिन में कितना मात्र में चीनी का उपयोग करना चाहिए।

अगर आप अधिक चीनी को खाते है तो ये खतरनाक नुकसान हो सकता है, जानिए एक दिन में कितना मात्र में चीनी का उपयोग करना चाहिए।
Rate this post

चीनी खाने के खतरनाक नुकसान :

हर काम से पहले मीठा हो जाए, ये हर बार जरूरी नहीं, क्योंकि चीनी मीठी तो होती है, लेकिन सेहत के लिए जहर से कम नहीं है। मीठा भले ही आपको कुछ देर के लिए अच्छा लगता हो, लेकिन आगे चलकर ये आपको कई बीमारियां दे सकता है। क्योंकि चीनी एक हाई कैलोरी फूड है जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। 1 ग्राम चीनी में 4 कैलोरी होती है। बहुत अधिक चीनी का सेवन शरीर में नहीं किया जा सकता है, यह फैट में परिवर्तित हो जाएगा, जिससे मोटापा, हाई ब्‍लड प्रेशर, हाइपरलिपिडेमिया और अन्य हार्ट और ब्रेन संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं।

रिसर्च के अनुसार, अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन ने 15 वर्षों तक 10,000 चीनी-प्रेमियों का सर्वेक्षण किया और पाया कि सामान्य लोगों की तुलना में चीनी-लवर्स में हार्ट डिजीज से मृत्यु का जोखिम 2 से 3 गुना अधिक था। अत्यधिक चीनी भी पैंक्रियास के आइलेट्स पर बोझ बढ़ा सकती है, पैंक्रियास के आइलेट्स के काम को प्रभावित कर सकती है और डायबिटीज और फैटी लिवर के जोखिम को बढ़ा सकती है।चलिए जानते है चीनी खाने के नुकसान के बारे डिटेल से

  • सबसे पहले बात करे तो चीनी के अधिक सेवन मोटापा बढ़ाती है : चीनी में बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी होती है और अनाज के मुकाबले चीनी 5 गुना ज्यादा तेजी से फैट में बदल जाती है और आपको मोटा बना देती है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो जब आप चीनी खाते हैं तो मतलब आप अपनी मोटापे वाली कोशिकाओं को खाना खिलाते हैं।
  • ज्यादा चीनी खाने से डिप्रेशन हो सकता है : अगर चीनी कम मात्रा में सेवन करते हो तो यही चीनी सेरोटोनिन नाम के हार्मोंस को बढ़ाती है। और यह आपके मिजाज को खुशनुमा बनाता है, लेकिन जब यही ज्यादा चीनी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको डिप्रेशन में डालता है और एंग्जायटी यानी घबराहट होती है। कहे तो मानसिक जैसी समस्या को सामना करना पड़ता है।
  • बूढ़ा बनाती है स्किन पर झुर्रियां बनाती है चीनी : स्किन पर भी चीनी का बुरा असर होता है। ग्लाइसेशन की प्रक्रिया में चीनी के अणु कोलेजन फाइबर से मिलते हैं। इससे कोलेजन फाइबर की नेचुरल इलास्टिसिटी धीरे-धीरे खत्म होती जाती है। इसकी वजह से स्किन में झुर्रियां बनने लगती हैं और आप समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं।
  • आंतों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है चीनी : आंतों का माइक्रोफ्लोरा पाचन क्रिया को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को बैक्टीरिया से सुरक्षित रखता है, लेकिन अधिक चीनी खाने से आपकी आंतों का माइक्रोफ्लोरा बाहर निकल जाता है। इससे कई किस्म की बीमारियां हो सकती हैं।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करती है : चीनी का ज्यादा इस्तेमाल रोग प्रतिरोधक क्षमताओं पर भी असर डालता है। ज्यादा चीनी खाने से रोग प्रतिरोधी तंत्र की ​कीटाणुओं को मारने की क्षमता 40 प्रतिशत तक घट जाती है।
  • शराब की तरह मीठे की भी लत लग सकती है : अधिक वजन वाले लोगों में चीनी खाने पर मस्तिष्क डोपोमीन छोड़ने लगता है। ठीक उसी तरह जिस तरह शराब और दूसरी नशे की चीजों के इस्तेमाल में होता है। इससे किसी भी चीज की लत लग जाती है।
  • चीनी स्ट्रेस भी बढ़ाती है : जो लोग ज्यादा चीनी खाते हैं वे गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। इसलिए खासकर बच्चों को स्कूल के घंटों में चीनी ना खाने की सलाह दी जाती है।
  • कैंसर का खतरा बढ़ता है : कैंसर की का​शिकाओं को बढ़ने के लिए चीनी की जरूरत होती है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के लेविस कैंटले के नेतृत्व में एक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट इस पर रिसर्च कर रहा है कि चीनी आखिर ऐसा क्या करती है जिसकी वजह से कैंसर की कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं।
  • याददाश्त कमजोर कर देती है : चीनी के अधिक इस्तेमाल का असर याद्दाश्त पर भी पड़ता है। एक स्टडी के मुताबिक हाई ब्लड शुगर वाले लोग याद्दाश्त के मामले में उन लोगों के मुकाबले पीछे थे जिनका ब्लड शुगर कम था।

एक दिन में कितनी चीनी खाना सेहत के लिए सही :

हर साल 28 किलो शुगर का सेवन कर रहे हैं जिसमें फ्रूट जूस शामिल नहीं है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार एक शख्स को एक दिन में 6-7 चम्मच चीनी का इस्तेमाल करना चाहिए, इसका मतलब है कि एक दिन में 25-30 ग्राम चीनी ही खानी चाहिए। इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं क्योंकि एक चम्मच में 4-5 ग्राम चीनी आती है।

वहीं अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है कि महिलाओं को पुरुषों के अनुपात में कम चीनी खानी चाहिए। इस एसोसिएशन के अनुसार पुरुषों को एक दिन में 150 कैलोरी की चीनी जबकि महिलाओं को 100 कैलोरी तक की चीनी ही खानी चाहिए। बता दें कि चीनी की 7-8 चम्मच में 150 कैलोरी हो जाती है। इसलिए पुरुषों को 7-8 जबकि महिलाओं को 5-6 चम्मच चीनी खानी चाहिए। वैसे तो आपके शरीर को एडेड शुगर की जरूरत ही नहीं है।

इसे भी पढ़े :

Disclaimer :

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं। यह वेबसाइट इनकी पुष्टि नहीं करता है। विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *