vitamin b12 deficiency : विटामिन बी 12 की कमी से होने वाले रोग, कारण, लक्षण, इलाज और जाच?

vitamin b12 deficiency : विटामिन बी 12 की कमी से होने वाले रोग, कारण, लक्षण, इलाज और जाच?
Rate this post

विटामिन बी 12 की कमी से होने वाले रोग | विटामिन बी 12 की कमी से कौन कौन से रोग होता है :-

यह जल में घुलनशील विटामिन बी कॉम्प्लेक्स समूह का बारहवां समूह है। इसको extrinsic factor अथवा साइनोकोबालामिन भी कहा जाता है। यह विटामिन DNA निर्माण हेतु अत्यधिक आवश्यक है। यह वसा तथा शर्करा की मेटाबोलिज्म में सहायक होता है। यदि इसकी कमी हो जाए तो pernicious anemia अथवा megaloblastic एनीमिया रोग हो जाया करता है।

वयस्कों में अधिकांशतः विटामिन बी 12 की कमी पाई जाती है। गर्भावस्था, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। विटामिन बी 12 की कमी होना आम बात है, लेकिन अधिकतर लोगों की इसकी जानकारी नहीं होती।  विटामिन बी 12 एक बी कांपलेक्स विटामिन का हिस्सा है। इस विटामिन को पानी में घुलनशील विटामिन कहा जाता है। विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स का दूसरा नाम कोबालामिन है और विटामिन बी 12 की कमी से कारण कई तरह की दिक्कतें होनी शुरु हो जाती है।विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरुरी न्यूट्रीएंट है।

कभी कभी दिमागी रूप से स्ट्रेस हो जाती है तो इस स्ट्रेस यानी तनाव को दूर करने के लिए विटामिन बी कांप्लेक्स की अधिक मात्रा इस्तेमाल हो जाती है और विटामिन की अपर्याप्त रह जाती है ऐसे में हमारे शरीर में इसकी मात्रा कम पड़ने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम जो खाना खाते है उसमे विटामिन बी 12 की उपस्थिति न हो या फोर इस विटामिन को शरीर द्वारा अवशोषित नहीं हो पा रहा हो। यह प्रोब्लम उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़े :- उच्च रक्तचाप के डाइट चार्ट, लक्षण, कारण, घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार क्या है?

विटामिन बी 12 की कमीDeficiency vitamin b12 in Hindi :-

जब विटामिन बी 12 की कमी होती है तो बॉडी में RBC का उत्पादन भी कम होने लगता है RBC को कम होने पर एनीमिया जैसे प्रोब्लम हों सकती है ऐसे हालात में ऑक्सीजन में बाधा होने लगती है। असल में, फोलेट और विटामिन बी 12 की कमी के कारण हमें मेगालोब्लास्टिक एनीमिया यानी न्यूट्रीशनल डेफिसिएंसी एनीमिया हो सकता है।
क्या आपको पता है कि विटामिन बी 12 की कमी से कौन कौन सी बीमारी हो सकती है? किस उम्र वर्ग के लोगों को इसकी कमी होने की सबसे अधिक संभावना रहती है?आपके लिए यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि जब भी ये लक्षण आपको दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते है। तो आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

विटामिन बी 12 की कमी होने के मुख्य कारण :-

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने के निम्न लिखित कारण है लेकिन जो मुख्य कारण है उसके बारे में जानते है।

  • उचित मात्रा में अवशोषण न होना :– वैसे जो भी चीजों को आहार के रूप में सेवन करते हैं उससे शरीर में हरेक विटामिन के साथ विटामिन बी12 का भी अवशोषण होता है। अगर शरीर में किसी तरह के प्रोब्लम रहने पर सही तरह से विटामिन बी12 का अवशोषण नहीं हो पाता है तो इसकी कमी हो सकती हैं।
  • पर्याप्त आहार का सेवन न करना :– विटामिन बी12 युक्त आहार का पर्याप्त मात्रा में सेवन न करने से भी इसकी कमी हो सकती है।
  • शाकाहारी लोगों को हो सकती है कमी :– शाकाहारी आहार की तुलना में मांसाहारी आहार में विटामिन बी12 भर भर के होता है। इसलिए जो लोग शाकाहारी होते है तो उनके भोजन में जरूरत के हिसाब से विटामिन बी12 पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 नहीं मिल पाता है।

इसे भी पढ़े :- व्यायाम के लाभ क्या क्या है? व्यायाम के 10 लाभ क्या है?

विटामिन बी 12 की कमी के मुख्य लक्षण :-

वैसे तो जब शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है तो शुरुआती के दौर में कोई लक्षण पहचान में नहीं आता है। लेकिन जब लोगों को इससे संबंधित परेशानियां होनी शुरू होती हैं उसका उपचार न किया जाए तो तमाम ये लक्षण दिखाई देने लगते हैं तब जांच कराने के बाद इसकी कमी का पता चलता है। इसलिए इसके लक्षण की जानकारी होनी जरूरी है।

  • गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ बिगड़ना :-
  • गर्भवास्था में :– गर्भवती महिलाओं का अस्वस्थ होना इसकी कमी से गर्भवती महिलाएं प्रायः स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की परेशानियां से जूझती रहती हैं। इसलिए गर्भकाल के दौरान इसकी जांच जरूर करानी चाहिए।
  • तनाव और चिंता का बढ़ना :- जो व्यक्ति अधिक तनाव या चिंता करता है–जिसको विटामिन बी 12 की कमी होती है वे स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में तनाव या चिंता से जल्द प्रभावित हो सकते हैं।
  • आंखो का रोशनी कम :– अगर आपको यह महसूस होने लगे कि आपको आंखों की रोशनी संबंधित परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें, क्योंकि विटामिन बी 12 की कमी के कारण भी आंखों से संबंधित विकार भी होते हैं।
  • थकान और अंगों में कमजोरी महसूस होना :- जिन लोगो को विटामिन बी 12 की कमी होती है वो लोग शारीरिक कमजोरी और थकान, जैसे फील करता है।
  • भूख की कमी और कब्ज का होना :– विटामिन बी 12 की कमी के कारण भूख में कमी आती है और कब्ज जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • शरीर में कम्पनयुक्त अनैच्छिक गतियां हो जाती है।
  • स्किन का हाइपर पिगमेंटेड हो जाना।
  • मैक्रोसाइटिक एनीमिया हो जाना।
  • विटामिन बी 12 की कमी से होने बहुत सारे बीमारियां हो सकती है।इनमें से कुछ बीमारियों का इलाज तो आसानी से कराया जा सकता है, लेकिन कुछ रोग ऐसे भी हैं जो बहुत ही गंभीर होते हैं। इन गंभीर बीमारियों के कारण मरीज को बहुत अधिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।जैसे
  • एनीमिया :– विटामिन बी 12 की कमी से होने वाली कई गंभीर बीमारियों में से एक एनीमिया है। जरूरी बात ये है कि अगर समय पर पता लगाकर जांच नहीं कराया गया तो एनीमिया मरीज के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
  • हड्डियों से संबंधित बीमारी :– इसकी कमी से हड्डी से संबंधित कई रोग हो सकते हैं, जैसे कमर और पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।
  • पेट या क्रॉन रोग :–  पेट से संबंधित बीमारियां विटामिन बी 12 की कमी के कारण भी हो सकता है। इसी तरह क्रॉन रोग के कारण भी शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है।
  • डिमेंशिया यानी मस्तिष्क संबंधी रोग :– विटामिन बी 12 की कमी से मस्तिष्क की कार्यप को काफी प्रभावित कर सकता है, जिससे कई तरह की मानसिक बीमारियां हो सकती है। ऐसी ही एक बीमारी है डिमेंशिया। यह एक गंभीर बीमारी है जिसमें मरीज की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती, और वह सोचने-समझने लायक भी नहीं रहता।
  • मानसिक समस्याएं जैसे अवसाद, यादाश्त कमजोर हो जाना या फिर व्यवहार में परिवर्तन होना
  • भूलने की बीमारी का कारण विटामिन बी 12 की कमी से हो सकती है अक्सर देखा जाता है कि ऐसी मानसिक बीमारी को लोग प्रायः गंभीरता से नहीं लेते, जिससे रोगी को बहुत नुकसान पहुंच सकता है।
  • त्वचा में संक्रमण की बीमारी :– जब विटामिन बी 12 की कमी होती है तब व्यक्ति की त्वचा की बीमारी हो सकती है। त्वचा में संक्रमण हो सकता है। घावों को भरने में देरी हो सकती है। इसके साथ-साथ नाखून सहित कई अंगों में पीला-पन सा आने लगता है।
  • तंत्रिका-तंत्र यानी nervous system को स्थाई रूप से नष्ट होना :– इसकी कमी से तंत्रिका-तंत्र को बहुत अधिक क्षति पहुंच सकती है। तंत्रिका संबंधी समस्याएं जैसे सुन्नता या झुनझुनी, मांसपेशियों में कमजोरी या चलने में समस्या
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नुकसान :– जो पर्याप्त मात्रा में मांसाहारी आहार का सेवन नहीं करती हैं, या केवल शाकाहारी आहार पर ही आश्रित हैं, उनको विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। अगर सही समय पर इसकी जांच नहीं कराई गई तो इससे शिशु को भी नुकसान हो सकता है।
  • दिल की धड़कनों का तेजी से धड़कना या सांस लेने में तकलीफ महसूस होना
  • महिलाओं में अस्थाई बांझपन :– जिन लोगों को विटामिन बी 12 की कमी होती है वैसे महिलाओं को अस्थाई बांझपन की परेशानी हो सकती है। हालांकि यह अन्य कारणों से भी हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में जांच कराना जरूरी है।
  • देखने की क्षमता में कमी आना :– आंख की रोशनी भी कम होने लगता है विटामिन बी 12 की कमी से।
  • कई सर्जरी में कुछ अंगों को शरीर से हटाया जाता है। इसके कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती हैं, और यह विटामिन बी 12 की कमी का कारण बन सकता है। इसलिए ऐसे लोगों सर्जरी के बाद अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
  • कब्ज, डायरिया यानी दस्त, भूख न लगना, पेट में गैस की समस्या।
  • जीभ सतही हो जाना।
  • कमजोरी, थकान या सिर में हल्का दर्द।
  • दिल की धड़कनों का तेजी से धड़कना या सांस लेने में तकलीफ महसूस होना।
  • विटामिन बी 12 ज्यादातर एनिमल प्रोडक्ट में पाया जाता है और यह पौधों से मिलने वाले फूड में नेचुरली नहीं पाया जाता है। यही कारण है कि वीगन और शाकाहारी लोगों में ज्यादातर बी 12 की कमी होती है। इसलिए ऐसे लोगों को काफी सावधान रहना चाहिए और अपने आहार में सही फूड को जरुर शामिल कर लेना चाहिए।

इसे भी पढ़े :- पतंजलि एलोवेरा जेल के फायदे और नुकसान सेवन करने के तरीका और समय?

विटामिन बी 12 की कमी का इलाज। Vitamin b 12 deficiency treatment in Hindi :–

  • सप्ताह में तीन बार अथवा चार सप्ताह तक vitamin–12 की 15–30 mg मात्रा को इंट्रा मस्कुलर देना चाहिए।
  • जठरशोध की भी उचित चिकित्सा करें।
  • pernicious anemia में इसको जीवनपर्यंत लेते रहें।

विटामिन बी 12 की कमी की जांच। Vitamin b 12 deficiency diagnosis in Hindi :–

  • लक्षणों के अनुसार डायग्नोसिस की जाती है।
  • blood examination में हीमोग्लोबिन की जांच की जाती है।
  • red blood cells count packed cell volume ( P C V )
  • सीरम प्रोटीन।
विटामिन बी 12 की कमी से बचाव कैसे करे। Vitamin b 12 deficiency prevention in Hindi :–

• Diet में बी12 से भरपूर पदार्थ को विशिष्ट स्थान देना चाहिए, अधिक मात्रा लेनी चाहिए।
• गैस्ट्राइटिस से ग्रस्त होने पर इसकी बचाव मात्रा इंट्रा मस्कुलर अथवा इंट्रा वीनस द्वारा लेनी चाहिए।

शाकहारी लोगों के लिए विटामिन बी 12 के खाद्य पदर्थ का लिस्ट :–

विटामिन बी 12 खाद्य पदार्थ (Vitamin B12 food list in hindi)

vitamin b12 deficiency : विटामिन बी 12 की कमी से होने वाले रोग, कारण, लक्षण, इलाज और जाच?

1. अंडा (Egg is rich in vitamin B12) :– इसमें बहुत। ही मात्रा में विटामिन बी 12 पाया जाता है । बहुत सारे लोग अंडे का पीला भाग निकाल कर खाते है लेकिन जिनको विटामिन बी 12 की कमी हो उनको सहित अंडे खाना चाहिए।आपको डेली कम से कम 2 अंडों का सेवन करना चाह‍िए (vitamin b12 foods list in hindi) व‍िटाम‍िन बी12 (vitamin b12) की कमी है आपके शरीर में तो, अंडे से शरीर की 45 प्रत‍िशत व‍िटाम‍िन की कमी को दूर क‍िया जा सकता है। अगर आपको कही न कही अंडा खाना अच्छा नहीं लगता है।तो आप सोयाब‍ीन को खाने में add कर सकते हैं। सोया म‍िल्क, सोयाबीन, दूध आद‍ि में व‍िटाम‍िन बी12 पाया जाता है।

2. दही (Curd is rich in vitamin B12) :- इसमें लैक्टोबेसिलस नामक जीवाणु पाया जाता है जो की दूध से दही बनाने का काम करता है। अगर आपके शरीर में व‍िटाम‍िन बी12 (vitamin b12 foods list in hindi) की कमी है तो दही का सेवन डेली खाने के समय भोजन में add करना चाहिए। क्योंकि दही में व‍िटाम‍िन बी12 के आलावा बी-1 व बी-2 की भरपुर मात्रा पाया जाता है वैसे जो महिला गर्भवती हो या जो फीडिंग करा रही हो उनको व‍िटाम‍िन बी12 का सेवन भरपुर करना चाहिए इससे बच्चे का दिमाग तेज होता है।

3. मशरुम (Mushroom is rich in vitamin B) :- मशरूम की सब्जी के रूप में सेवन करे।मशरूम व‍िटाम‍िन बी12 का एक बहुत ही अच्छा सोर्स माना गया है इतना ही नहीं इसमें और भी पोषक तत्व मौजूद होते है जैसे की कैल्शियम,आयरन आदि। (vitamin b12 foods list in hindi) व‍िटाम‍िन बी12 की कमी से ड‍िमेंश‍िया, एनीम‍िया, हड्डी रिलेटेड बीमारी हो सकती हैं।

4. पनीर (Paneer is rich in vitamin B12) :– पनीर खाने में भी स्वादिष्ट होती है हरेक लोगो का पसंदीदा सब्जी होती है। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे इसमें हमारे फायदे के क्या क्या चीज है तो आइए जानते है तो(vitamin b12 foods list in hindi),इसमें व‍िटाम‍िन बी-।2 के आलावा प्रोटीन, कैल्शियम भी मिलता है। विटामिन बी-।2 की कमी से स्ट्रेस जैसी प्रोब्लम हो सकती है इसलिए विटामिन बी-।2 हमारे लिए जरूरी है।

5. ओट्स (Oats is rich in vitamin B12) :– ओट्स डाइट करने वाले लोग ज्यादा मात्रा में सेवन करता है इसका सेवन लोग नाश्ते में उपयोग करते है इसमें व‍िटाम‍िन बी12 के आलावा अन्य विटामिन और फाइबर की भरपुर मात्रा पाई जाती है।

6. ब्रोकली (Broccoli is rich in vitamin B12) :- ब्रोकली में व‍िटाम‍िन बी12 मौजूद होता है, इसके साथ साथ ब्रोकली में फोलेट की मात्रा होती है जिससे शरीर में हीमोग्‍लोब‍िन की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। व‍िटाम‍िन बी12 के जर‍िए शरीर में रेड ब्‍लड सैल्‍स बनते हैं इसल‍िए ये हमारे ब्‍लड के ल‍िए जरूरी व‍िटाम‍िन है। आपको एनीम‍िया की श‍िकायत है तो आपको इस व‍ि‍टाम‍िन का सेवन जरूर करना चाह‍िए। ज‍िन लोगों की हड्ड‍ियों में दर्द होता है उन्‍हें व‍िटाम‍िन बी12 का सेवन मूल रूप से करना चाह‍िए। हड्डी को ठीक रखने और हड्डियों की कमजोरी की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए उपयोगी होता है।

7. दूध (Milk is rich in vitamin B12) :– दूध हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है दूध केवल व‍िटाम‍िन बी12 के लिए ही नहीं बल्कि बहुत सारे पोषक तत्व के लिए उपयोगी होता है जैसे कैल्शियम,प्रोटीन,आयरन आदि। विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण क्‍या होते हैं तो जैसे एनीमि‍या, थकान, कमजोरी, बाल झड़ना, कब्‍ज, तनाव, स‍िर में दर्द आ‍दि हो सकता है।

8. Nutritional Yeast (पोषण खमीर) :- यह विशेष रूप से शाकाहारी लोगों के लिए एक सबसे अच्छा भोजन है। इसे एक लोकप्रिय सामग्री माना जाता है, जिसका उपयोग अक्सर शाकाहारी खाना पकाने में किया जाता है, ताकि इससे भोजन में अधिक पौष्टिक स्वाद दिया जा सके। USDA (United States Department of Agriculture) के अनुसार, 15 ग्राम पोषण खमीर में Vitamin B12 के जरुरत का 735% तक हिस्सा हो सकता है।

इसे भी पढ़े :- विटामिन बी-12 से भरपूर 15 फल , सब्जी , शाकाहारी और मांसहारी खाद्य पदार्थ?

FAQ : विटामिन बी 12 कमी से जुड़े सवाल जवाब?

Q. विटामिन B12 की कमी से क्या परेशानी होती है?

शरीर में विटामिन B12 की कमी से एनीमिया की बीमारी हो जाती है। जिसके कारण ज्यादा चलने या ज्यादा बोलने पर सांस फूलने जैसी समस्या हो जाती हैं। इसकी कमी से व्यक्ति को चक्कर तथा आंखों की रोशनी की कमी होने लगती है।

Q. विटामिन बी 12 क्या होता है?

विटामिन बी-12 (Vitamin B12) शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाने में मदद करता है. विटामिन बी-12 की कमी से दिमाग और नर्वस सिस्टम प्रभावित होते हैं.।शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है। ज्यादा जानकारी के लिए ऊपर दिए हुए विवरण को देखे।

Q. विटामिन B12 की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

एमईसीओ 12 टैबलेट, विटामिन B12। विटामिन B12 का सप्लीमेंट है, और ये सभी दवाई रात के समय में ही लेना चाहिए जो मस्तिष्क और तंत्रिकाओं और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं. इस दवा का इस्तेमाल विटमिन बी12 की कमी के इलाज के लिए किया जाता है। वैसे तो कोई डॉक्टर से संपर्क करके लेना चाहिए।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *