जानिए विटामिन बी 12 प्राप्त करने के मुख्य स्रोत क्या-क्या हो सकते है?

जानिए विटामिन बी 12 प्राप्त करने के मुख्य स्रोत क्या-क्या हो सकते है?
Rate this post

विटामिन बी 12 के मुख्य स्रोत :

सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। जानकारों की मानें तो हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो विटामिन बी-12 शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसमें कोबाल्ट पाया जाता है, जो अन्य विटामिन में नहीं पाया जाता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood cells) के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए बनाने में सहायक है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी से आपको खून की कमी यानी एनीमिया सहित गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वयस्कों को प्रतिदिन लगभग 2.4 माइक्रोग्राम (एमसीजी) विटामिन बी12 की आवश्यकता होती है। शरीर अपने आप विटामिन बी 12 नहीं बनाता है, इसलिए आपको इसे प्राप्त करने के लिए विटामिन बी 12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी है। ऐसा नहीं करने से आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है।

रोजाना संतुलित आहार लेने और एक्सरसाइज करने से व्यक्ति सेहतमंद रह सकता है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें किसी आवश्यक पोषक तत्व की कमी से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर, Vitamin B12 की कमी से एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।डाइट चार्ट के अनुसार, पुरुषों को रोजाना 2.4mcg और महिलाओं को 2.6mcg विटामिन बी1 का सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में Vitamin B12 रिच इन फूड्स को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

विटामिन बी 12 को दूर करने वाली स्रोत । विटामिन बी 12 आहार :

  • अंडे खाएं : एक उबले अंडे में अंडे के पीले भाग में 0.6 माइक्रोग्राम Vitamin B12 पाया जाता है, जो रोजाना Vitamin B12 की खपत का 25 फीसदी है। खासकर, इसके लिए अंडे जरूर खाएं।
  • टोफू खाएं : टोफू में भी Vitamin B12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डाइट में टोफू को जरूर शामिल करें।
    इसमें प्रोटीन, जिंक, आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम आदि आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों में फायदा मिलता है।
  • डेयरी प्रोडक्ट्स : दूध और दूध से बने चीजों में भी विटामिन बी12 भरपूर पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन और कैल्शियम की कमी दूर होती है। इसके अलावा, डाइट में सीफूड जैसे साल्मन मछली, टूना मछली, रेड मीट, बीन्स, सूखे मेवे और शेलफिश आदि चीजों को जरूर शामिल करें।
  • मांस : मांस विटामिन बी12 का बेहतरीन स्रोत है। लगभग 190 ग्राम मांस में रोजाना की जरूरत का 467% विटामिन बी12 मिलता है। इतनी ही मात्रा में विटामिन बी2, बी3, और बी6 भी मिलता है। साथ ही यह सेलेनियम और जिंक का अच्छा स्रोत है।
  • टूना मछली : यह मछली प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स सहित पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत है। इसमें विटामिन बी 12 भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। पके हुए टूना के 3.5-औंस (100-ग्राम) में रोजाना की जरूरत का 453% विटामिन बी12 होता है।
  • सैमन मछली : इसमें एक टन ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन के साथ-साथ बी विटामिन भी होते हैं। पके हुए सैमन (6 औंस) के सिर्फ आधे में रोजाना की जरूरत का 200% से अधिक विटामिन बी 12 होता है।

डिस्क्लेमर :

स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें।

इसे भी पढ़े :

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *