जानिए अगर आप रोज खाते हैं भीगे चने तो सेहत को होने वाला है यह 6 बड़े फायदा

जानिए अगर आप रोज खाते हैं भीगे चने तो सेहत को होने वाला है यह 6 बड़े फायदा
Rate this post

भीगे चने खाने से सेहत के लिए होने वाला फायदा

जैसा की आप सभी लोग चना का उपयोग किसी न किसी तरीके से करते ही होंगे लेकिन क्या आप भींगे चना खाने के फायदे के बारे में शायद ही जानते होंगे बता दे कई लोग काले चने की दाल बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग चने को रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग चने उबालकर खाते हैं। तो कुछ लोग चने को भिगोकर भी भी खाना पसंद करते है। और सबसे ज्यादा सेहत के लिए अच्छा होता है भिगोए चना खाने से भिगोए हुए चने खाना स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। क्योंकि भिगोए चने में प्रोटीन, फाइबर, एनर्जी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोस्फॉरस, जिंक, कॉपर, विटामिन बी3 और सोडियम जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा चने में और भी एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना भीगे हुए चना खाते हैं तो आपको काफी लाभ मिल सकता है।

भीगे चने खाने के फायदे

वजन घटाने में हेल्पफुल होता है – अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो प्रतिदिन खाली पेट भीगे हुए चने का उपयोग कर सकते हैं। जैसा की चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है।रोजाना सुबह भीगे हुए चने खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगता है। तो अधिक समय तक भूख नहीं लगती। जिससे ओवरइटिंग करने से बचेंगे और आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे – भीगे चने खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल में रह सकता है। काले चने में फाइबर होता है, ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाएंगे, तो आपका ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने में मदद मिल सकती है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हो तो चने को तेल में भूनकर खाने से बचना चाहिए।

पाचन में सुधार करता है – पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए डेली सुबह भीगे हुए चने खा सकते हैं। क्योंकि चने में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाया जाता है। और फाइबर का गुण कब्ज की समस्या नहीं होने देता है और फाइबर आंतों और पेट से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे शरीर डिटॉक्स होता है, और पेट से जुड़ी समस्याओं का भी निजात होता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई परेशानी होती है यानी गैस, कब्ज या अपच है, तो आप भीगे हुए चने खा सकते हैं। गैस से छुटकारा पाने के लिए आप भीगे हुए चने में नींबू का रस, जीरा का पाउडर छिड़क करके सेवन कर सकते हैं।

जानिए अगर आप रोज खाते हैं भीगे चने तो सेहत को होने वाला है यह 6 बड़े फायदा

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद – भीगे चने खाने से ह्रदय की समय में भी सुधार हो सकता है। क्योंकि चने में एंटीऑक्सीडेंट्स एंथोसायनिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हृदय और रक्त वाहिकाओं को अच्छा बनाने में मदद करते हैं। चने में मौजूद पोटैशियम, फोलेट और मैग्नीशियम भी हृदय के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। अगर आपको हृदय से संबंधित कोई समस्या है, तो भीगे चने का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

खून की कमी दूर करने में – बता दे चने में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप डेली भीगे हुए चने खाएंगे, तो एनीमिया की समस्या से बच सकते हैं। क्योंकि चने में आयरन अधिक मात्रा होता है। आयरन रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है और खून की प्रोब्लम दूर होती है। इसलिए डेली भीगे हुए चने खाएंगे, तो दिन भर ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।

महिलाओं के लिए फायदेमंद भीगे चने – भीगे चने खाना महिलाओं के लिए भी काफी लाभदायक होते हैं। भीगे चने खाने से मेनोपॉज के बाद के लक्षणों को भी कम करने में हेल्प मिल सकती है। बता दे चने में सैपोनिन्स नामक फाइटोन्यूट्रिएंट्स होता है, जो कैंसर के खतरा को कम कर सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी प्रोब्लम को भी रोकने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा भी और कई सारे लाभ हो सकते है । हरेक व्यक्ति पर इसका प्रभाव अलग अलग हो सकते है। यहां सिर्फ हमने भीगे चना के मुख्य फायदे के बारे में जाने हैं।

इसे भी पढ़े :

Disclaimer

इस आर्टिकल में एक्सप्लेन किए गए बात सलाह और सुझाव जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। वैसे कोई भी समस्या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह ले।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *