खून की कमी दूर करने से लेकर हेपेटाइटिस तक में फायदेमंद है चुकंदर, जानें इसे खाने के तरीका

खून की कमी दूर करने से लेकर हेपेटाइटिस तक में फायदेमंद है चुकंदर, जानें इसे खाने के तरीका
Rate this post

चुकंदर के फ़ायदा | Benefits beetroot in Hindi :

चुकंदर के सेवन से कई समस्याएं दूर होती है। यह शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है साथ ही चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन की मात्रा काफी होती है, ऐसे में इसे खाने से हिमोग्लोबीन बढ़ता है। इसके आलावा इसके अन्य फायदे हैं। यदि खून की कमी है, तो इसका जूस पिएं। जानें, चुकंदर यानी बीटरूट के सेहत पर होने वाले अन्य फायदों के बारे

चुकंदर का रंग लाल होता है और यह कई पोषक तत्वों से युक्त होती है, जिसके कारण इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।यह फाइबर से युक्त एक बेहतरीन सब्जी है जो आपके पूरे पाचन सिस्टम को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। चुकंदर विटामिन B9 (Folate) से युक्त होता है जो कोशिकाओं के विकास और कार्यों को करने में मदद करता है। चुकंदर कई तरह के गंभीर बीमारियों में को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। चुकंदर खाने से हीमोग्लोबीन की मात्रा शरीर में बढ़ती है, साथ ही सेहत पर इसके कई अन्य लाभ भी होते हैं।

चुकंदर खाने के लाभ । Beetroot Benefits In Hindi :–

खून की कमी दूर करने में : चुकंदर में उपस्थित होता है सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन की काफी मात्रा। जिससे इसे खाने से हिमोग्लोबीन बढ़ता है। यदि खून की कमी है, तो इसे जरूर खाएं। और डॉक्टर भी सजेस्ट करते है खून की कमी में चुकंदर खाने के लिए।

ब्‍लड प्रेशर को कम करनें में : ब्लड कम प्रेशर कम करने का कारण होता है क्योंकि इसमें नाइट्रेट्स की मात्रा काफी होता है और नाइट्रेट्स बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करता है। शोध के अनुसार, प्रतिदिन 500 ग्राम चुकंदर खाएं, तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम हो जाएगी। नाइट्रेट्स एक ऐसा रसायन है, जो पाचन तंत्र में पहुंचकर नाइट्रिक ऑक्साइड बन जाता है और रक्तचाप कम कर देता है।

हेपेटाइटिस जैसे रोग से बचाए : यह प्राकृतिक शुगर का बेहतर स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा कम मात्रा में मौजूद होता है। चुकंदर का जूस पीने से आप कई रोगों से बचे रहेंगे। यह जूस पीलिया, हेपेटाइटिस, उल्टी के उपचार में लाभदायक है। इससे कब्ज और बवासीर से भी बचाव होता है।

पाचन शक्ति मजबूत बनाता है : चुकंदर में फाइबर यानी रेशे पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मददगार है। अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है, तो नियमित रूप से चुकंदर का जूस पी सकते हैं। यह भोजन को पचाने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद : चुकंदर में उपस्थित होता है फोलेट और फाइबर जो स्किन के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसके लिए आप चुकंदर का रस चेहरे पर लगा सकते हैं। यह कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्‍टेरॉल को कम करने में : यह जूस एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी कहे तो, यह खराब कोलेस्‍टेरॉल का ऑक्सीकरण कम करता है, जिसकी वजह से यह धमनियों में नहीं जमता है। जिससे इसके सेवन से दिल के दौरे और अन्य समस्याओं का खतरा बहुत कम हो जाता है।

महिलाएं और बच्‍चों के लिए फायदेमंद है : इसमें बहुत अधिक मात्रा में फॉलिक एसिड होता है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं और भ्रूण के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे बच्चे का मेरूदंड यानी रीढ़ की हड्डियां बनने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद सिलिका के कारण शरीर कैल्शियम को प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर पाता है। इससे दांत और हड्डियां दोनों ही मजबूत होती हैं।

एनर्जी लेवल बढ़ाने में मददगार : चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा थोड़ा बहुत पाया जाता है। जो शरीर की एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। इसके लिए आप चुकंदर को धोकर टुकड़ों में कर लें और इसे पानी में उबाल लें, छानकर इस पानी का सेवन करें।

शुगर कंट्रोल करता है : जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें भी चुकंदर का सेवन करना चाहिए। यह एक ग्लाइसेमिक इंडेक्स वेजिटेबल है, जो खून में धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है। इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है।

कैंसर रोधी है चुकंदर : क्योंकि चुकंदर में बिटिन नामक तत्व होता है, जो कैंसर और ट्यूमर नहीं बनने देता है। साथ ही रोगों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करता है। इस जूस को पीने से शरीर की स्टैमिना भी बढ़ती है।

याददाश्त बढ़ाने में मददगार – इसमें मौजूद कोलिन याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। तो चुकंदर को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

Read more :

Disclaimer :

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं। यह वेबसाइट इनकी पुष्टि नहीं करता है। विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *