चिकित्सक का सलाह वजन कम करने के ये 7 घरेलू उपाय, 21 दिनों में दिखेगा फर्क

क्या आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय, 21 दिनों में दिखेगा फर्क
5/5 - (1 vote)

सबसे बेस्ट उपाय वजन कम करने के :

नॉर्मली वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी है। मोटापा कम करने वाले लोगों के लिए एक्सरसाइज़ के लिए टाइम निकालना भी एक बड़ा चैलेंज होता है। अगर किसी तरह टाइम निकाल भी लिया है, तो इसे रेगुलर रख पाने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं, जिसकी वजह से वेट लॉस का सफर बीच में भी खत्म करना पड़ जाता है।। जबकि घरेलू नुस्खे तो ये आपके शरीर को कई अन्य लाभ भी पहुंचाते हैं। लेकिन अगर इसमें आपको कोई चीज लगे की आपको (Weight Loss Tips) सूट नहीं कर रही है तो उसे तुरंत बंद कर दें। लेकिन मैं आपको यहां कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रही जो आपको बिना कोई हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के वजन को आसानी से कम कर सकते हैं। ये तेजी से वजन घटाने में आपकी मदद करेंगे।

वजन कम करने के घरेलू उपाय

  • शहद के साथ नींबू पानी : जब वजन कम करने की बात आती है तो नंबर वन पर शहद के साथ नींबू पानी ही आता है। इसके लिए सुबह के समय एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक चौथाई नींबू और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन वजन घटाने में मदद करता है. नींबू और शहद पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने के लिए जाने जाते हैं।
  • जीरा पानी : जीरा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। जीरे का पानी भी वजन कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें इसके बाद सुबह खाली इसका सेवन करें ये वजन कम करने में मदद करता है। ये पेट के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है।
  • अजवाइन : अजवाइन के तो वैसे बहुत फायदे है जैसे सामान्य सर्दी के वायरस से लड़ने का काम करती है। और साथ ही अजवाइन के पानी का सेवन वजन घटाने में मदद करता है इसके लिए एक चम्‍मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें। अगली सुबह इसे उबालकर छान लें और इसका सेवन करें।
  • रायता : ये तो स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। ये मेटाबॉलिज्म को बैलेंस करता है। रायते में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंत के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।
  • चने का सत्तू : भुनी हुई चना दाल का ये दरदरा पाउडर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है सत्तू फाइबर से भरपूर होता है। ये वजन घटाने में मदद करता है। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।
  • त्रिफला : रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें। इससे वजन कम करने के साथ आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा। इसके साथ ही यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है।
  • लौकी की जूस : नाश्ते में लौकी की जूस पिएं। इसके अलावा लौकी की सब्जी, सूप भी पी सकते हैं।
  • अदरक-नींबू की चाय पीएं : क्योंकि अदरक में थर्मोजेनिक एजेंट होता है जो फैट को कंट्रोल करने में मदद करता है।
    वजन कम करने के लिए दालचीनी का सेवन करें। इसके लिए 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 ग्राम पानी में उबालें और इसे कप में छान लें और 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं। गर्म पानी में अदरक, हल्दी, शहद मिलाकर पीएं।
  • अश्वगंधा : इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर और शहद मिलाकर रोजाना सेवन करने से मेटाबोलिज्म और पाचन बेहतर होता है। इसके आलावा अश्वगंधा के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए कुछ निम्न बातों पर ध्यान रखे :

  • अनाज, चावल, नमक आदि का सेवन कम कर दें।
  • खूब सलाद खाएं खाना खाते समय सबसे पहले सलाद, फल खाएं। उसके बाद पका हुआ खाना खाएं।
  • 1-2 चम्मच गाय के घी रोजाना खाएं।
  • उबली हुई हरी सब्जियों का सेवन करें।
  • खाने के 1 घंटे बाद पानी पीएं

इसे भी पढ़े :

Disclaimer :

यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। यह साइट इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *