Aloe Vera Juice Benefits | एलोवेरा जूस के फायदे
एलोवेरा तो स्वास्थ के लिए न जाने कितने ही गुणों से भरपूर है और इसका प्रचलन प्राचीन समय से ही चला आ रहा है बता दे एलोवेरा डायबिटीज से लेकर पाचन तंत्र के लिए रामबाण है।
Aloe Vera Juice का लाभ अगर आप रेगुलर रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं तो कई आप बीमारियों से बच सकते हैं। यह हेल्थ के साथ साथ स्किन के लिए भी काफी यूजफुल होता है। तो चलिए जानते है एलोवेरा जूस पीने के मुख्य फायदे। वैसे तो एलोवेरा जूस के हैं कई फायदे लेकिन इस आर्टिकल में बात करेंगे एलोवेरा जूस के मुख्य फायदे के बारे में ही।
जैसा की आप सभी को पता है एलोवेरा का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में एलोवेरा को संजीवनी कहा जाता है। क्योंकि इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे और भी कई अन्य पोषक तत्व उपस्थित होता हैं।
एलोवेरा जूस के फायदे
- पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है – पाचन तंत्र के लिए इसलिए लाभकारी होता है क्योंकि एलोवेरा जूस में लैक्सेटिव पाया जाता है,जिससे कब्ज, एसिडिटी,पेट साफ करने आदि की समस्या से आराम दिलाने में सहायक होता है।
- डायबिटीज रोगी के लिए हेल्पफुल होता है – जैसा की आप सभी जानते हैं एलोवेरा का जूस डायबिटीज रोगी के लिए काफी लाभकारी माना जाता है बता दे विशेषकर यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
- वजन कम करने में यूजफुल है – वजन कम करने में कुछ इस तरीके से मदद करता है क्योंकि एलोवेरा शरीर में जमे एक्स्ट्रा फैट को तेजी से जलाता है। इस तरह से अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। यह एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो वजन कम करने में बहुत सहायक होता है।

- शरीर की सूजन यानी स्वेलिंग को कम करने में – एलोवेरा में एंटी इन्फ्लेमेटरी के साथ साथ एलोवेरा में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट का गुण शरीर की सूजन को कम करने में हेल्प करता है। यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले परेशानी से बचाने में सहायता करता है।
- ओरल हाइजीन के लिए लाभदायक – एलोवेरा में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जिससे ओरल हाइजीन के लिए अच्छा होता है। एंटीमैक्रोबियल गुण के कारण यह दांतों के दर्द को कम करने में मदद करने में साबित हो सकता है। इसके लिए आप ओरल हेल्थ के लिए एलोवेरा से बने माउथवाश का उपयोग कर सकते हैं।
- त्वचा यानी स्किन के लिए फायदेमंद होता है – एलोवेरा का जूस पीने से एलर्जी और त्वचा संबंधी परेशानी से बच सकते हैं। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी है। यह झुर्रियों और मुंहासे जैसे प्रोब्लम को भी कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़े :
Disclaimer:–
इस आर्टिकल में एक्सप्लेन किए गए बात सलाह और सुझाव जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। वैसे कोई भी समस्या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह ले।

Bsc Nursing ( 2 year Experience)