अगर आप रोज एक अमरूद खाते है तो मिलेगी ये 5 फायदे, जानिए कैसे करे उपयोग

अगर आप रोज एक अमरूद खाते है तो मिलेगी ये 5 फायदे, जानिए कैसे करे उपयोग
Rate this post

रोज अमरूद खाने के फायदे :

अमरूद हर प्रकार की मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है, लेकिन बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए ज्यादा अच्छी मानी जाती है। अमरूद वैसे तो हरेक सीजन में आसानी से ही मिल जाता है  मगर सर्दि‍यों में ये ज्यादा पाए जाते हैं। और अमरूद खाना तो हर किसी को पसंद होता है और सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसमें विटामिन-सी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन-ए और बी भी इसमें पाए जाते हैं। इसमें लोहा यानी आयरन, चूना और फॉस्फोरस भी ज्यादा मात्रा में होते हैं। साथ ही अमरूद में विटामिन सी, लायकोपीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन-मिनरल्स भी पाए जाते हैं। जो की ये शरीर को न्यूट्रीएंट्स एब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं।

अमरूद खाने के फायदे । Guava Benefits in Hindi :

अमरूद की तासीर ठंडी होती है। इसके बीजों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरूद में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है जिससे अनेक बीमारियों में फायदा होता है। ये पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने का रामबाण इलाज है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। लोग घरों में भी इसका पेड़ लगाते हैं। पर बेहद सामान्य फल होने के कारण ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद होता है।

  • सबसे पहले इसके उपयोग की बात करे तो यह डायबिटीज से बचाता है : अमरूद डायबिटीज से बचाता है। इसमें रिच फाइबर कंटेंट और लो ग्लायसेमिक इंडेक्स पाया जाता है। लो ग्लायसेमिक इंडेक्स अचानक शुगर लेवल बढ़ने से रोकता है। वहीं, फाइबर्स के कारण शुगर अच्छे से रेगुलेट होती रहती है।
  • वजन कम करने में मददगार : ये शरीर में शुगर और कैलोरी की मात्रा को कम करते हैं, जिससे वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। अमरूद में कई बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को रोक सकते हैं।  अमरूद प्रोटीन, विटामिन और फाइबर इनटेक से समझौता किए बगैर आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है। अमरूद खाने के बाद पेट भी भर जाता है और कैलोरी भी कम लेनी पड़ती है। कच्चे अमरूद में केला, सेब, संतरा और अंगूर जैसे दूसरे फलों के मुकाबले काफी कम शुगर होती है।
  • शरीर को एनर्जी पहुंचाता है : अच्छी तरह पके नरम और मीठे अमरूदों को मसलकर दूध में फेंट लें। इसके बाद छानकर इसके बीज निकाल दें। आवश्यकतानुसार शक्कर मिलाकर सुबह सुबह 21 दिन तक लेने से शरीर में काफी ताकत आती है।
  • पेट के कीड़े दूर करने में : अगर आपके बच्चों के पेट में कीड़े पड़ गए हैं तो अमरूद का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद होगा।
  • कब्ज : अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुबह खाली पेट पका हुआ अमरूद खाना फायदेमंद रहता है।
  • मुंह के दुर्गंध दूर करने में : अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्त‍ियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा इसे चबाने से दांतों का दर्द भी कम हो जाता है।
  • पित की समस्या दूर करने में : अगर किसी को पित्त की समस्या हो जाए तो उसके लिए भी अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • पेट दर्द में पहुंचाता है फायदा : नमक के साथ पके हुए अमरूद को खाने से आराम मिलता है। इसके पेड़ के 50 ग्राम पत्तों को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से लाभ मिलता है। अमरूद के पेड़ की पत्तियों को बारीक पीसकर काले नमक के साथ चाटने से भी आराम होता है। अमरूद के फल की फुगनी यानि कि इसके फल के नीचे वाले छोटे पत्ते में थोड़ी सी मात्रा में सेंधा नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से पेट का दर्द खत्म हो जाता है।
  • बवासीर में आराम दिलाती है : कुछ दिनों तक रोजाना सुबह खाली पेट 250 ग्राम अमरूद खाने से बवासीर ठीक हो जाती है। सुबह खाली पेट 200-300 ग्राम अमरूद का नियमित रूप से सेवन करने से बवासीर में लाभ मिलता है। पके अमरुद खाने से पेट का कब्ज खत्म होता है। इससे बवासीर में काफी फायदा पहुंचता है। बवासीर को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट अमरूद खाना सबसे अच्छा होता है।

Disclaimer :

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं। यह वेबसाइट इनकी पुष्टि नहीं करता है। विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *