पिंपल हटाने की 10 सबसे बेस्ट क्रीम, अगर आप इस तरह से करते है इस्तेमाल तो चुटकी में गायब होगी पिंपल

10 सबसे बेस्ट पिंपल हटाने की क्रीम । Pimple Removal Cream in Hindi
5/5 - (1 vote)

10 सबसे बेस्ट पिंपल हटाने की क्रीम । Pimple Removal Cream in Hindi :

आज के आर्टिकल में बात करेंगे पिंपल हटाने की क्रीम के बारे में। जैसे की अभी के दौड़ में अधिकतर खाद्य पदार्थों में इतने केमिकल्स होते है की उसका असर मानव जिंदगी मे स्वस्थ से जुड़े परेशानियों के साथ साथ फेस यानी स्किन समस्या भी बहुत देखने को मिलता है । और छोटी छोटी समस्या को लेकर अधिकतर लोगों को बार बार मेडिसिन को लेना कंफर्टेबल नहीं होता है। इसलिए कुछ लोग क्रीम के मदद से ही परेशानियां को दूर करना चाहते हैं। इसलिए आज के Pimple Removal Cream के बारे में जानेंगे।

जैसा की आप सभी को पता है एक age के बाद किसी को ज्यादा पिंपल आने लगते है , किसी को कम,और किसी को नहीं तो ऐसा हार्मोन असंतुलन के कारण होता है जब सीबम अधिक तेल बनाने लगता है। तब चेहरे पर कील या मुहांसे की समस्या होती है। धूल, प्रदूषण और त्वचा की योग्य तरीके से सफाई ना करने पर कील आ सकते है। और आपको इसका सबसे बड़ा कारण जानकर हैरानी होगी ज़्यादा कॉफ़ी या चाय पीने से भी पिंपल होते है। क्यों की इन्हे पीने पर शरीर में सीबम बनने लगता है। फिर यही सीबम त्वचा को तैलीय बना कर पिंपल को जन्म देता है। तैलीय त्वचा वालो में यह परेशानी ज़्यादा देखने मिलती है। इससे बचने के लिए उत्तम गुणवत्ता वाली पिंपल हटाने की क्रीम लगानी चाहिए।

10 सबसे बेस्ट पिंपल हटाने की क्रीम के फायदे और नुकसान । Pimple Removal Cream Use, Side Effects And Price :

सभी समस्याओ से लड़ कर पिंपल हटाने में कुछ बेस्ट क्रीम मददगार है। यहाँ उन सभी की जानकारी दी है और साथ ही उसके कीमत के बारे में बताया गया है जैसे

Mama earth Mulberry Extract Vitamin C Face Cream : अगर आप तमाम घरेलू नुस्खे अपना चुके हैं, लेकिन पिंपल खत्म नहीं हो रहे हैं, तो ये एक्ने रिमूवल क्रीम इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से एक्ने और पिंपल जल्द खत्म हो सकती हैं। इस Skin Cream की खासियत ये है कि इसकी मदद से स्किन से बैक्टीरिया हटाया जा सकता है। इन नेचुरल क्रीम को आप किसी भी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं। इसमें डेज़ी फ्लावर, मलबरी एक्सट्रैक्ट, शीया बटर और शहतूत अर्क का मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ है। क्रीम में सौंदर्य के लिए लाभकारी विटामिन सी के गुण मौजूद है जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार है।खास कर ब्लेमिशेस की समस्या के लिए बनाई यह क्रीम कील या मुंहासे में राहत पहुंचाती है।

मामाअर्थ मलबरी एक्सट्रेक्ट बाई-बाई ब्लेमिशेस विटामिन सी फेस क्रीम की प्राइस ₹410 है।

Biotique Bio Spot Correcting Anti Acne Cream : हल्दी और नीम ऐसी औषधी हैं, जो Skin Care की सभी समस्याओं को खत्म करने में कारगर मानी जाती हैं। इन्हीं इंग्रीडिएंट्स से बनाई गई ये क्रीम आपके चेहरे की चमक को वापस लाने में मदद करेगी। इसे आप रोजाना सुबह नहाने के बाद चेहरे पर लगा सकती हैं। स्पॉट्स और पिंपल हटाने के लिए ये Anti Acne Cream बेहद फायदेमंद है। गन्धपूरा एक सदाबहार जड़ी बूटी है जो कील-मुहांसे दूर करने के बेस्ट उपाय है। इसी वनस्पति से तैयार हुई बायोटिक की यह क्रीम एक नैचरल प्रोडक्ट है। क्रीम विशेषकर त्वचा के काले धब्बो को दूर करती है। साथ ही स्किन की रंगत को एकसमान बनाने में यह क्रीम कारगर है।

बायोटिक बायो स्पॉट करेक्टिंग एंटी एक्ने क्रीम का रेट ₹130 तक रहता है।

Khadi Rishikesh Ayurvedic Acne Pimple Removal Cream : ये पिंपल रिमूवल क्रीम चेहरे के दाग-धब्बे, दानें और डार्क सर्कल खत्म करने के लिए कारगर है। इसकी मदद से आपकी स्किन मॉइश्चराइज्ड रहेगी और इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पिंपल रिमूवल क्रीम को ऑयली और एक्ने वाली स्किन पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे महिलाएं और पुरुष दोनों अप्लाई कर सकती हैं।

Khadi Rishikesh Ayurvedic Acne Pimple Removal Cream रेट 100 के अंदर होता है।

Garnier Men Acno Fight Pimple Clearing Cream : पुरुषो की त्वचा को ध्यान में रखते हुए बनाई गयी क्रीम कील हटाने में असरकारक है। कील-मुहांसे और दाग-धब्बे हटा कर क्रीम चेहरे को साफ करती है। डेली यूज़ में इस क्रीम को लेने से पिंपल में काफी हद तक राहत मिलती है।

गार्नियर मेन एकनो फाइट पिंपल क्लीयरिंग क्रीम की प्राइस ₹125 है।

Bella Vita Organic Pimple Removal Gel Cream : यह क्रीम पिम्पल्स को कम करने में बहुत ही अच्छी है। इस क्रीम में उपस्थित होता है एलोवेरा एक्सट्रेक्ट, नीम, तुलसी, कुकुम्बर और ग्लिसरीन इसी के साथ सैलिसिलिक एसिड के लाभ भी इस क्रीम में पाए जाते है।

बेला वीटा आर्गेनिक पिंपल रिमूवल फेस जेल क्रीम की कीमत ₹250 है।

Leeford Clinsol Anti-acne Pimples Free Skin Creamb : इस क्रीम में नियासिनमाइड जेल है। जो प्रदूषण के कारण हुई त्वचा समस्याओ को कम करने में सहायक है। डेली स्किन केयर में कील के लिए लीफोर्ड क्रीम लगाना लाभकारी है।

लीफोर्ड क्लीनसोल एंटी एक्ने पिंपल फ्री स्किन क्रीम का दाम ₹185 है।

Mama earth Tea Tree Gel Pimple Removal Face Cream : इस क्रीम में टी ट्री, नद्यपान और सैलिसिलिक एसिड के गुण देखने को मिलते है। साथ ही क्रीम एंटी ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर है। जो कील-मुहांसे और हाइपर पिग्मेंटेशन की समस्या से हमे छुटकारा दिलाती है।पिंपल का गहराई से इलाज करने में मामाअर्थ की ये क्रीम कारगर है।

मामाअर्थ टी ट्री स्पॉट जेल पिंपल रिमूवल फेस क्रीम की प्राइस ₹270 है।

Re’equil Acne Clarifying Gel Pimple Treatment Cream : इस जेल क्रीम को खास कर कील-मुहांसो के लिए तैयार किया है। ज़्यादातर पिंपल हटाने की क्रीम त्वचा को शुष्क कर देती है। मगर ये जेल क्रीम त्वचा को सुखी बनाए बिना ही अपना कार्य करती है। क्रीम सैलिसिलिक और ग्लाइकोलिक एसिड के गुणों से भरपूर है।

रेक्विल एक्ने क्लैरीफाइंग जेल फॉर एक्टिव पिंपल ट्रीटमेंट क्रीम की कीमत ₹550 है।

Himalaya Wellness Acne And Pimple Cream : इस क्रीम में मुख्य रूप से एलोवेरा के गुण देखने मिलते है।आयुर्वेदिक तरीके से तैयार की गयी यह क्रीम त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार है। इसे खास कर पिंपल का इलाज करने के लिए बनाया गया है। क्रीम को पुरुष, महिलाए एवं सभी त्वचा प्रकार वाले लगा सकते है।

हिमालया वैलनेस एक्ने एंड पिंपल फेस क्रीम की प्राइस ₹90 है।

Clearica Anti Acne And Pimple Removal Cream : प्राकृतिक तत्वों से तैयार की गयी यह क्रीम कील-मुहांसे के उपचार में बहुत मदद करती है। क्रीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है। त्वचा में होने वाले अतिरिक्त सीबम उत्पादन को रोकने में क्रीम सहायक है। जिससे कील और मुहांसे कम होते हैं ।

क्लैरिका एंटी एक्ने एंड पिंपल रिमूवल क्रीम की प्राइस ₹1,000 है।

निष्कर्ष : इस आर्टिकल में हमने त्वचा के लिए पिंपल हटाने के सबसे बेस्ट क्रीम के बारे में जाना। आप अपने स्किन टाइप के अनुसार इनमें से किसी भी क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े : 

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *