Night Cream in Hindi : चेहरे का रंग साफ करने वाली 10 बेस्ट नाइट क्रीम के बारे में

10 बेस्ट नाइट क्रीम : जानिए रात को लगाने वाला सबसे अच्छा कौन सी क्रीम है इस क्रीम का उपयोग करके आप अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते है
5/5 - (1 vote)

नाइट क्रीम के बारे में :

बाजार में कई तरह की नाइट क्रीम उपलब्ध हैं। हर नाइट क्रीम एक-दूसरे से अलग होती है।नाईट गोल्ड क्रीम फॉर ड्राई स्किन अलग, तो नाइट क्रीम फॉर ऑयली स्किन अलग। ऐसे में लोगों को नाइट क्रीम चुनने में परेशानी होती है। क्योंकि किसी में झुर्रियां कम करने के गुण होते हैं, किसी में रंग सही करने के गुण, तो कोई डार्क सर्कल को कम करती है, लेकिन किसी भी एक नाइट क्रीम में ये सारी गुण हों, ऐसा संभव नहीं है। वैसे नाइट क्रीम के मुख्य कार्य ये त्वचा को मॉइस्चराइज करती है और मुलायम बनाती है।
नाइट क्रीम त्वचा को हाइड्रेट करती है।त्वचा की फाइन लाइन्‍स को कम कर सकती है।डार्क सर्कल यानी काले घेरे को कम कर सकती है।नाइट क्रीम आपकी त्वचा को बेजान और रूखा होने से बचाती है।त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करती है और त्वचा में लचीलापन बरकरार रखती है। तो ये सारे नाइट क्रीम के कुछ गुण होते हैं।

सही नाइट क्रीम चुनने का तरीका | How to Choose a Night Cream in Hindi :

Table of Contents

सही नाइट क्रीम चुनने का तरीका क्या होता है, यह जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते है बेस्ट नाइट क्रीम चुनने के तरीके

सबसे पहले हम आपको यह भी बता रहे हैं कि नाइट क्रीम में क्या-क्या पोषक तत्व होने चाहिए।

  • शहद
  • एलोवेरा
  • विटामिन-ए
  • विटामिन-सी
  • एमिनो एसिड
  • एंटीऑक्सीडेंट
  • एंटी-एलर्जिक तत्व
  • रेटिनॉल
  • पेप्टाइड
  • जैस्मिन
  • जैतून तेल
  • कोलाजेन
  • जोजोबा ऑइल
  • एंटी-एजिंग गुण
  • शिया बटर
  • गुलाब का तेल
  • ये तो कुछ ही पोषक तत्व हैं, इसके अलावा भी कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो नाइट क्रीम में मौजूद होते हैं।
  • आगे, जब भी आप नाइट क्रीम लेने जाते है , तो अपने त्वचा के अनुसार चुनें।
  • अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो जेल वाली नाइट क्रीम का चुनाव करें। इससे त्वचा में मौजूद तेल कम हो सकता है। ज्यादा गाढ़ी क्रीम का चुनाव न करें, अगर आप ज्यादा गाढ़ी क्रीम का लेते हैं, तो इसे लगाने से आपकी त्वचा के रोम-छिद्र बंद हो सकते हैं और त्वचा पर पिंपल हो सकते हैं।
  • यह भी ध्यान रखें कि क्रीम में हर्बल या प्राकृतिक तत्व मौजूद हों।
  • ध्यान रहे कि नाइट क्रीम में ज्यादा कृत्रिम सुगंध न हो और अगर यह एंटी-एलर्जिक हो तो और अच्छा है।

इसे भी पढ़े : 

बेस्ट नाइट क्रीम । बेस्ट नाइट क्रीम चमकती त्वचा के लिए :

1. Himalaya हर्बल्स रिवाइटलाइजिंग नाइट क्रीम | Himalaya Herbals Revitalizing Night Cream :

इस क्रीम में टमाटर और व्हाइट लिली के गुण शामिल होते हैं जो त्वचा का निखार बढ़ाने के साथ-साथ दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद करती है। कम प्राइस में जब ही एक अच्छी नाईट क्रीम (sabse best night cream) की बात आती है तो उसमे सबसे पहले हिमालया हर्बल्स रिवाइटलाइजिंग नाइट क्रीम का नाम सामने आता है।

आइए, इस क्रीम की फायदा और कमियां के बारे में जानते हैं।

फायदा :

  • इस क्रीम में नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का उपयोग किया गया है।
  • इसमें एंटीऑक्सिडेंट व एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं।
  • रातभर त्वचा में नमी को बनाये रखने में मदद करती है।
  • त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग लुक देती है।
  • मुंहासों को कम करने में मदद करती है।
  • स्किन में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाती है।
  • नियमित इस्तेमाल से हल्के दाग-धब्बों की समस्या दूर हो सकती है।

कमियां :

  • यह टब पैकेजिंग में आती है जिस कारण क्रीम निकालने के लिए उंगलीयों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो काफी लोगो को पसंद नहीं होता। साथ ही ज्यादा रूखी त्वचा के लिए यह ज्यादा उपयोगी नहीं है।

2. Lakme एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडियेंस ब्राइटनिंग नाइट क्रीम | Lakme Absolute Perfect Radiance Brightening Night cream :

यह क्रीम त्वचा का निखार बढ़ाने और त्वचा को कोमल व मुलायम बनाने में मदद करती है। सबसे अच्छी नाईट क्रीम (best night cream in hindi) की लिस्ट में यह लक्मे ब्रांड की दूसरी क्रीम है। इस क्रीम में मौजूद नियासिनमाइड और माइक्रो-क्रिस्टल त्वचा को बेदाग और खूबसूरत बनाने में मदद करते है। अगर आप चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए नाईट क्रीम की तलाश कर रहे है तो फिर यह क्रीम आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

फायदा :

  • यह क्रीम त्वचा की चमक और निखार को बढ़ाने में सहायक होती है।
  • त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में मदद करती है।
  • यह त्वचा के टेक्सचर को सुधारने में मदद करती है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट नहीं छोड़ती।
  • स्किन में अच्छे से अब्ज़ॉर्ब हो जाती है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है।
  • ऑयली स्किन पर अच्छे से काम करती है।
  • प्राइस ज्यादा नहीं है।

कमियां :

  • यह क्रीम टब पैकेजिं  उपयोगी नहीं है।

3. Lotus Herbals व्हाइटग्लो स्किन व्हाइटिंग एंड ब्राइटनिंग नरिशिंग नाइट क्रीम | Lotus Herbals Night Cream :

यह क्रीम त्वचा का निखार बढ़ाने के साथ-साथ दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करती है। लोटस हर्बल्स की यह क्रीम सबसे अच्छी नाईट क्रीम (sabse acchi night cream) में से एक है। इस क्रीम को एक एडवांस फॉर्मूला से बनाया गया है। इसमें अंगूर, शहतूत, सैक्सीफ्रैगा एक्सट्रैक्ट व दूध का मिश्रण मौजूद होता है।

फायदा :

  • इस क्रीम में नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है।
  • दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करती है।
  • त्वचा पर चमक और निखार बढ़ाने में मदद करती है।
  • स्किन में जल्दी एब्ज़ॉर्ब हो जाती है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट नहीं होती।
  • ड्राई स्किन के लिए उपयोगी है।
  • इस क्रीम की खुशबू भी अच्छी है।

कमियां :

  • ऑयली स्किन के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं है।
  • दाग-धब्बे हल्के होने में समय लगता है।
  • केमिकल्स मौजूद है।

4. Cetaphil ब्राइटनिंगनाईट नाईट कम्फर्ट क्रीम | Cetaphil Brightening Night Comfort Cream :

Cetaphil ब्रांड अपने नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है, इसलिए अगर बात बेस्ट नाईट क्रीम की हो तो आप इस ब्रांड को इग्नोर नहीं कर सकते है। कंपनी के अनुसार चमकदार और ईवन स्किन टोन पाने के लिए लगातार 4 हफ्ते तक इस क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। आइये इस क्रीम की खूबियों और खामियों के बारे में जानते हैं।

फायदा :

  • डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करती है।
  • चेहरे की त्वचा के रंग को एक समान करने में मदद करती है।
  • रातभर त्वचा में नमी को बनाये रखती है।
  • नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर चमक और ग्लो बढ़ता है।
  • त्वचा में अच्छी तरह अवशोषित हो जाती है, त्वचा को चिपचिपा नहीं करती।
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है।
  • सेंसेटिव स्किन वाले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कमियां :

  • इस क्रीम का प्राइस बहुत ज्यादा है।

नाईट क्रीम उपयोग करने का सही तरीका :

  • सबसे पहले नेचुरल फेस वाश से चेहरा धो लें।
  • चेहरे को टॉवल से अच्छी तरह सुखा लें।
  • किसी भी नाईट क्रीम का उपयोग करने से पहले एक बार उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें।
  • उसके बाद थोड़ी मात्रा में नाईट क्रीम लेकर इसे डॉट-डॉट करके चेहरे और गर्दन पर लगाये।
  • फिर हाथों की उंगलियों से चेहरे की धीरे-धीरे मालिश करें।
  • इसे पूरी रात लगा रहने दें और अगली सुबह पानी से चेहरा धो लें।

5. Lakme 9 टू 5 नेचुरली नाइट क्रीम | Lakme 9 to 5 Natural Night Cream :

इस क्रीम की सबसे खास बात है की इसमें एलोवेरा का अर्क और विटामिन E ऑयल के गुण (aloe vera extract) मौजूद होते हैं, जो त्वचा को कोमल और नरम बनाने में मदद करते हैं। Lakme ब्रांड अपने स्किन केयर और मेकअप प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। यह कंपनी बहुत सी अलग-अलग तरह की फेस क्रीम बनाती है, जिसमें नाईट क्रीम भी शामिल है। साथ ही यह क्रीम त्वचा का निखार बढ़ाने में भी मदद करती है। रूखी और बेजान त्वचा के लिए यह सबसे बेस्ट नाईट क्रीम (best night cream in hindi) में से एक है।

फायदा :

  • इसमें एलोवेरा व विटामिन E के गुण मौजूद होते हैं।
  • यह क्रीम त्वचा को कोमल और नरम बनाने में मदद करती है।
  • त्वचा का निखार बढ़ाने का काम करती है।
  • हल्के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है।
  • त्वचा को चिपचिपा नहीं करती, ऑयली स्किन के लिए भी उपयोगी है।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • खुशबू काफी अच्छी है।
  • इस क्रीम का प्राइस भी ज्यादा नहीं है।
  • सभी स्किन टाइप्स के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।

कमियां :

  • चेहरे पर मौजूद कील-मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए इतनी उपयोगी नहीं है।

6. Mama earth उबटन नाईट क्रीम | Mama earth Ubtan Night Cream :

यह नाइट क्रीम हल्दी और केसर के गुणों से बनी होती है जो त्वचा को पोषण देने का काम करती है, साथ ही यह प्रदूषण के कारण हुए स्किन डैमेज को ठीक करने में भी मदद करती है। इस क्रीम को रातभर लगाने के बाद जब आप सुबह पानी से चेहरा धोएंगे तो आपको चेहरे पर एक अलग ही ग्लो देखने को मिलेगा।

फायदा :

  • इस क्रीम में हल्दी, केसर और रसभरी जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स शामिल हैं।
  • त्वचा को रातभर हाइड्रेटेड रखती है।
  • स्किन डैमेज को रिपेयर करने का कार्य करती है।
  • त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है।
    चेहरे का निखार बढ़ाने में मदद करती है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट नहीं छोड़ती
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए सूटेबल है।
  • फाइन लाइन्स, पिंम्पल व दाग-धब्बों को कम करने में सहायक है।
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण त्वचा को जवां और हेल्दी रखने में मदद करती है।
  • इस क्रीम में किसी भी प्रकार का कोई हार्मफुल केमिकल शामिल नहीं है।

कमियां :

  • इस क्रीम का प्राइस थोड़ा ज्यादा है, साथ ही यह बाजार में भी आसानी से उपलब्ध नहीं रहती।
7. Biotic Bio वीट जर्म एन्टी एजिंग नाईट क्रीम | Biotic Bio Wheat Germ Forming Night Cream :

इस क्रीम में कैरट सीड्स, सनफ्लॉवर ऑयल व आलमंड ऑयल का भी इस्तेमाल किया गया है। यह क्ड्राई स्किन के लिए बेस्ट नाईट क्रीम में से एक है। इस क्रीम में वीट जर्म ऑयल मुख्य इंग्रीडिएंट है, जो त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है, इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ए और विटामिन ई मौजूद होता है।

फायदा :

  • इस क्रीम में वीट जर्म ऑयल, आलमंड ऑयल, सनफ्लॉवर ऑयल व कैरट सीड्स जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स मौजूद है।
  • यह क्रीम त्वचा को पोषण देने का कार्य करती है।
  • रूखी त्वचा को नरम और कोमल बनाने में मदद करती है।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • इस क्रीम का प्राइस भी ज्यादा नहीं है।
  • स्किन का ग्लो बढ़ाने में सहायक है।
  • एंटीऑक्सीडेंट व एन्टी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं।
  • फाइन लाइन्स व दाग-धब्बों को कम करने में सहायक है।

कमियां :

  • ज्यादा ऑयली स्किन के लिए उपयोगी नहीं है।
  • टब पैकेजिंग में आती है।
  • इस क्रीम की खुश्बू भी कुछ खास नही है।
8. Plum ग्रीन टी रिन्यूड क्लैरिटी नाईट जेल | Plum Green Tea Renewed Clarity Night Gel :

यह क्रीम जेल फॉर्म में आती है जो को त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ त्वचा को क्लीन एंड ग्लोइंग बनाने में भी मदद करती है। अगर आप एक्ने प्रोन या ऑयली स्किन के लिए बेस्ट नाईट क्रीम की तलाश में है तो आपको एक बार पल्म ग्रीन टी रिन्यूड क्लैरिटी नाईट जेल का इस्तेमाल करके जरूर देखना चाहिए। इस क्रीम में ग्रीन टी अर्क का इस्तेमाल किया गया है जो त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

फायदा :

  • इस क्रीम में ग्रीन टी अर्क होता है, जो त्वचा को हेल्दी व जवां रखने में मदद करता है।
  • इसमे मौजूद Glycolic acid एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने व डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
  • त्वचा का निखार बढ़ाने व दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करती है।
  • लाइट वेट क्रीम है, त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • ऑयली, एक्ने प्रोन व कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बेस्ट क्रीम है।
  • Parabens free प्रोडक्ट है।

कमियां :

  • इसका प्राइस थोड़ा ज्यादा है।
  • त्वचा में मौजूद पिंम्पलस को कम करने में न
  • ज्यादा उपयोगी नहीं है।
  • ड्राई स्किन वालों के लिए सूटेबल नहीं है।
9. Wow Skin Science एंटी एजिंग नाईट क्रीम | Wow Anti Aging Night Cream :

बढ़ती उम्र के कारण होने वाले दाग-धब्बों, फाइन लाइन्स और रिंकल्स को कम करने के लिए इस क्रीम का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। सबसे अच्छी नाईट क्रीम की लिस्ट में वॉव स्किन साइंस की यह क्रीम भी शामिल है। जैसा की इसके नाम से ही जाहिर हो जाता है की यह एक एंटी एजिंग क्रीम है जो त्वचा पर बढ़ते उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करती है। साथ ही इसमें किसी प्रकार का कोई भी हार्मफुल केमिकल मौजूद नहीं है।

फायदा :

  • चेहरे पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करती है।
  • फाइन लाइन्स और रिंकल्स को कम करने में सहायक है।
  • दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करती है।
  • चेहरे पर नेचुरल ग्लो बढ़ता है और त्वचा पहले से ज्यादा फ्रेश नजर आती है।
  • त्वचा को चिपचिपा नहीं करती।
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए सूटेबल है।
  • महिला-पुरूष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पैराबीन व मिनरल ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
    सल्फेट फ्री उत्पाद है।

कमियां :

  • इस क्रीम का प्राइस थोड़ा ज्यादा है और इसकी फ्रेग्रन्स भी कुछ खास नहीं है।
10. O3+ नाईट रिपेयर फेस क्रीम | O3+ Night Repair Face Cream :

यह क्रीम त्वचा की इलैस्टिसिटी को रिस्टोर करने और त्वचा की खूबसूरती को निखारने का भी काम करती है। यह क्रीम त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करती है, यह त्वचा की असमान रंगत की समस्या को भी कम करने में मददगार है। इसके आलावा इसके गुणों को देखते हुए कहा जा सकता है की यह बेस्ट नाईट क्रीम में से एक है।

फायदा :

  • यह क्रीम त्वचा का ग्लो बढ़ाने में मदद करती है।
    ड्राई स्किन के लिए बेहद उपयोगी है।
  • इस क्रीम के उपयोग से त्वचा जवां, कोमल और फ्रेश नजर आती है।
  • बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने में मदद करती है।
  • अनईवन स्किन टोन की समस्या को कम करने में सहायक है।
  • डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करती है।
  • पैराबीन फ्री उत्पाद है।

कमियां :

  • इस क्रीम का प्राइस ज्यादा है, हर कोई इसे अफॉर्ड नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़े :  

निष्कर्ष : इस आर्टिकल में हमने त्वचा के लिए सबसे अच्छी नाईट क्रीम (sabse best night cream) के बारे में जाना। आप अपने स्किन टाइप के अनुसार इनमें से किसी भी क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *