एचआईवी के मुख्य लक्षण और कारण क्या है? जानिए एड्स कैसे फैलता है?

एचआईवी के मुख्य लक्षण और कारण क्या है? जानिए एड्स कैसे फैलता है?
Rate this post

एचआईवी के मुख्य लक्षण

एचआईवी सिर्फ असुरक्षित यौन संबंध से ही नहीं होता बल्कि कुछ रिसर्च से पता चला है कई नशे के कारण भी हो रहा है। 61 फीसदी पुरुष और 39 फीसदी महिलाएं एड्स से ग्रसित हो रहा हैं। इनमें से 60 फीसद को एचआइवी संक्रमण एक ही सीरिंज से नशा लेने के कारण हो रहा है।इसमें पीड़ितों की उम्र 25 से 40 साल के बीच ही होता है।

कब होता है एचआईवी

भारत में AIDS यानी Acquired Immune Deficiency Syndrome के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगो को हो सकती है। बॉडी में HIV वायरस के स्वतंत्र होने पर होती है। सबसे पहले यह वायरस बॉडी में संक्रमण पैदा कर इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर करने लगता है। ऐसे में रोगी को थोड़ा बहुत बीमारियों में भी बहुत परेशानी होती है। जब यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है तो व्यक्ति को जान भी जा सकता है। लेकिन इन्हें सही समय पर पहचानकर इलाज किया जाय तो प्रॉब्लम को नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते है

एड्स के 10 शुरुआती संकेतों के बारे में

  • बुखार– रोज 3 से 4 दिन में बुखार का एहसास होना या फिर बार बार तेज बुखार आना एचआईवी पॉजिटिव होने का लक्षण हो सकता है।
  • थकान – जैसा की आप सभी को पता है एचआईवी पॉजिटिव होने पर शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को थोड़ा भी काम करने पर ही थकान महसूस होने लगती है।
  • लगातार सिर में दर्द – एचआईवी पॉजिटिव होने पर हमेशा हल्का सिरदर्द होता है। कई बार यह दर्द अचानक बहुत तेज हो जाता है।
  • वजन घटना – एचआईवी होने पर लगातर वजन घटने लगता है। इसलिए अगर वजन घटने लगे तो इसे इग्नोर नहीं करे।
  • स्किन के रंग में बदलाव होने लगता है – स्किन पीली या लाल होना और बार-बार खुजली होना भी इस बीमारी का लक्षण हो सकता है।
  • स्किन पर रैशेज होना – स्किन में हल्के, लाल रंग के रैशेज दिखाई देना भी इसके लक्षणों में से एक हो सकता है।
  • मांसपेशी में ऐंठन का एहसास होना – बता दे बिना कोई फिजिकल एक्टिविटी किए बगैर ही मसल्स में खिंचाव या अकड़न महसूस होना इसी बीमारी का लक्षण हो सकता है।
  • ज्वॉइंट्स में सूजन – घुटने, कंधे या अन्य जोड़ में लगातार सूजन की समस्या होना एड्स जैसे बीमारी का संकेत हो सकता है।
  • ज्वाइंट्स में दर्द – घुटनों, कंधों में अक्सर दर्द होने की समस्या भी इस बीमारी का लक्षण हो सकती है।
  • गला सूखना – जरूरत के हिसाब से पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझती। बार-बार गले में खराश या गला सूखने की समस्या होती है तो यह एचआईवी पॉजिटिव होने का लक्षण हो सकता है।
  • इसके अलावा भी और कई सारे लक्षण हो सकते है । हरेक व्यक्ति पर इसका प्रभाव अलग अलग हो सकते है। यहां सिर्फ मुख्य लक्षण के बारे में चर्चा किया गया है।

Disclaimer :

  • इस आर्टिकल में एक्सप्लेन किए गए बात सलाह और सुझाव जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। वैसे कोई भी समस्या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह ले।

इसे भी पढ़े :

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *